पटना एम्स के पूर्व निदेशक जीके सिंह गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना एम्स के पूर्व निदेशक जीके सिंह को पुलिस ने अनुसूचित जाति/जनजाति कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने सहकर्मी चिकित्सक को अनुसूचित जाति/जनजाति कानून के विरोध में अभद्र व्यवहार करते प्रताड़ित किया था. इसके बाद उन्होंने पीड़ित चिकित्सक को पद से […]
विज्ञापन
पटना : बिहार की राजधानी पटना एम्स के पूर्व निदेशक जीके सिंह को पुलिस ने अनुसूचित जाति/जनजाति कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने सहकर्मी चिकित्सक को अनुसूचित जाति/जनजाति कानून के विरोध में अभद्र व्यवहार करते प्रताड़ित किया था. इसके बाद उन्होंने पीड़ित चिकित्सक को पद से हटा भी दिया था. पीड़ित पक्ष ने राजधानी के एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज करायी थी.
सूत्रों से मिली जानकारी के बाद सोमवार को गिरफ्तार पटना एम्स के पूर्व निदेशक जीके सिंह कुछ दिन पहले अशोक कुमार नामक एक चिकित्सक को गाली-गलौज करने और हटाने के बाद पीड़ित चिकित्सक ने एसटी-एसी एक्ट के तहत प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. इस केस के बाद डीआईजी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गयी थी. जांच के बाद मामले की पुष्टि होने पर पटना एम्स के गेस्ट हाउस से डॉक्टर जीके सिंह को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, पुलिस द्वारा एसटी-एसी थाने में उनसे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










