अब बिहार के सरकारी स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी, सीएम सम्राट चौधरी ने 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत की

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय से सीएम सम्राट ने किया शुभारंभ

Bihar Model School: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से बिहार के 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत की. इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी और अनुभवी शिक्षकों की सुविधा मिलेगी, जिससे 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Model School: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी रविवार को पहली बार बेगूसराय पहुंचे. इस दौरे के दौरान उन्होंने राज्य के 551 मॉडल स्कूल (सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ किया. इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं

इन मॉडल स्कूलों में छात्रों को स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही अनुभवी शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने छात्रों से बातचीत भी की और उनकी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली.

कई मंत्री और सांसद रहे मौजूद

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय चौधरी, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गिरिराज सिंह, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और मंत्री रामकृपाल यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इसके बाद मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम की भी शुरुआत की.

सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. गांधी स्टेडियम, बीपी स्कूल और रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम सहित पूरे कार्यक्रम स्थल पर शनिवार शाम से ही पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी.

9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

शिक्षा विभाग के मुताबिक, इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को मिलेगा. इन स्कूलों में आधुनिक तकनीक के साथ पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र भी निजी स्कूलों जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकें. सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता का अंतर कम करना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डीएम को दिए गए खास निर्देश

शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. उनसे कहा गया है कि मॉडल स्कूलों में पढ़ाई समय पर शुरू हो और किसी भी तरह की बुनियादी सुविधा अधूरी न रहे.

डीएम को व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी करने और सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं.

सरकारी स्कूलों में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल

551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत को बिहार में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. सरकार का दावा है कि इससे हजारों छात्रों को आधुनिक शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा और उनकी पढ़ाई का स्तर भी बेहतर होगा.

Also Read: खेसारी लाल यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन, बोले- मुझे शुरू से पसंद हैं, उनके पास बिहार के विकास का विजन है



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन