नमी ने रोका पछुआ हवा का रास्ता, बदलेगी रफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Nov 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पछुआ हवा का रास्ता बिहार में फैली नमी ने रोक रखा है. अगर नमी कम होती, तो दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा तेज हो जाती और रात में महसूस होने वाली ठंड दिन में भी उसी तरह महसूस होती. लेकिन, शांत हवा के कारण रात का तापमान […]
विज्ञापन
पटना : पछुआ हवा का रास्ता बिहार में फैली नमी ने रोक रखा है. अगर नमी कम होती, तो दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा तेज हो जाती और रात में महसूस होने वाली ठंड दिन में भी उसी तरह महसूस होती. लेकिन, शांत हवा के कारण रात का तापमान गिर रहा है, पर दिन का तापमान स्थिर है.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से नीचे आने पर ठंड शुरू हो जाती है. अगर पछुआ हवा, नमी 85 प्रतिशत से अधिक रहे और आसमान साफ रहे, तो फॉग होने की संभावना बढ़ जाती है. लेकिन, पछुआ हवा को रफ्तार पकड़ने में दो से चार दिन और लगेंगे. पछुआ हवा राजस्थान की ओर से चलती है और उसे रोकने के लिए बंगाल में कोई सिस्टम नहीं बन रहा है. बंगाल से बने सिस्टम के बाद जो हवा चलेगी उसमें नमी होगी और उसके साथ बादल आयेंगे, जो ठंड की रफ्तार को गति देंगे.
पटना का न्यूनतम अभी 15 डिग्री तक रहने की संभावना : मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का न्यूनतम तापमान गुरुवार की सुबह 13.8 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है, जो शुक्रवार को और नीचे जायेगा. लेकिन, पटना का न्यूनतम तापमान अगले तीन दिनों तक 15 डिग्री तक ही रहने की संभावना है. क्योंकि, राजस्थान की ओर से चलने वाली हवा की गति काफी धीमी है. जब इसका असर बिहार में बढ़ेगा, तो गया सबसे पहले ठंड से प्रभावित होगा. इसके बाद पटना, भागलपुर व पूर्णिया.
बंगाल में नहीं बन रहा है कोई सिस्टम
बिहार में नमी अधिक होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही हो, लेकिन दिन में ठंड महसूस नहीं हो रही है. अगले चार दिनों के बाद पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी. अभी बंगाल में कोई सिस्टम नहीं बन रहा है.
एस दास गुप्ता, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










