बिहार में होगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हथियारों का सत्यापन

Published at :03 Nov 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में होगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हथियारों का सत्यापन

पटना : अब जल्द ही सभी हथियारों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सत्यापन की व्यवस्था शुरू होने जा रही है. इसके लिए नेशनल डाटाबेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस (एनडीएएल) एंड आर्म्स लाइसेंस इसुऐंस सिस्टम (एएलआइएस) नवंबर के दूसरे सप्ताह से पूरी तरह से काम करना शुरू करने जा रहा है. इस नयी प्रणाली का डेमोनस्ट्रेशन […]

विज्ञापन
पटना : अब जल्द ही सभी हथियारों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सत्यापन की व्यवस्था शुरू होने जा रही है. इसके लिए नेशनल डाटाबेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस (एनडीएएल) एंड आर्म्स लाइसेंस इसुऐंस सिस्टम (एएलआइएस) नवंबर के दूसरे सप्ताह से पूरी तरह से काम करना शुरू करने जा रहा है.
इस नयी प्रणाली का डेमोनस्ट्रेशन (प्रदर्शन) पहली बार 9 नवंबर को होने जा रहा है. देश के सभी राज्य इससे जुड़ने जा रहे हैं. इस मौके पर सभी जिलों के शस्त्र मजिस्ट्रेट एवं एनआइसी (नेशनल इंफॉर्मेटिक काउंसिल) के अधिकारी मौजूद होंगे. इनकी मौजूदगी में इस प्रणाली की अच्छे तरीके से पड़ताल की जायेगी. सभी जिलों में आर्म्स मैजिस्ट्रेट को इसका नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.
इसके लागू होने से आर्म्स के वेरीफिकेशन और जानकारी एकत्र करने या सत्यापन करने के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा. शुरुआत में सभी जिलों के मुख्यालय इससे जुड़ेंगे.
इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही हथियारों का सत्यापन केंद्रीय डाटाबेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस के रिकॉर्ड से कर लिया जायेगा. ऑनलाइन कैमरे के सामने हथियार और इसके लाइसेंस धारक को प्रस्तुत किया जायेगा. कैमरे के सामने हथियार पर अंकित नंबर को दिखाया जायेगा. इसकी मदद से नई दिल्ली में बैठा अधिकारी यह बता देगा कि यह हथियार असली है या नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन