मौसम का असर : 30 अक्तूबर से बदले समय पर उड़ेंगी विमानें

Published at :25 Oct 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम का असर : 30 अक्तूबर से बदले समय पर उड़ेंगी विमानें

पटना : मौसम में हो रहे बदलाव और कोहरे के मद्देनजर 30 अक्तूबर से कई विमान बदले समय पर उड़ान भरेंगी. पटना से दिल्ली के बीच सुबह और देर शाम उड़ान भरने वाले विमानों की समय सारणी में बदलाव किया है. इंडिगो और जेट एयरवेज की विमान नये समय पर उड़ेंगी. इंडिगो की फ्लाइट सुबह […]

विज्ञापन
पटना : मौसम में हो रहे बदलाव और कोहरे के मद्देनजर 30 अक्तूबर से कई विमान बदले समय पर उड़ान भरेंगी. पटना से दिल्ली के बीच सुबह और देर शाम उड़ान भरने वाले विमानों की समय सारणी में बदलाव किया है. इंडिगो और जेट एयरवेज की विमान नये समय पर उड़ेंगी. इंडिगो की फ्लाइट सुबह 20 मिनट देर और शाम की 15 मिनट पहले उड़ान भरेंगी. वहीं, जेट एयरवेज की सुबह की फ्लाइट 30 अक्तूबर से रद्द रहेगी. सुबह में उड़नेवाली विमान दोपहर में उड़ेगी.
30 अक्तूबर को इंडिगो की पहली फ्लाइट सुबह 9.35 बजे उड़ान भरेगी, जो पहले 9.15 बजे उड़ती थी. सुबह 9.35 बजे वाली विमान 11.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वहीं, पटना से दिल्ली के लिए दिन की आखिरी उड़ान 30 अक्तूबर से शाम 7.55 मिनट पर होगी, जो पहले रात 8.10 बजे होती थी.
7.55 मिनट वाली विमान दिल्ली में रात 10.45 मिनट लैंड करेगी. जेट एयरवेज की बात करें, तो 30 अक्तूबर से दिल्ली के लिए इसकी पहली उड़ान दोपहर 2.20 मिनट पर होगी, जो पहले सुबह 8.15 बजे पर होती थी. यह विमान दिल्ली अपराह्न 4.10 बजे पर लैंड करेगी. वहीं, दिन की आखिरी उड़ान शाम 5.00 बजे की होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन