ePaper

नीतीश कुमार बिहार देखें, 2019 का सपना न देखें : BJP

Updated at : 17 Oct 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार बिहार देखें, 2019 का सपना न देखें : BJP

नीतीश को नमो का विकल्प बताने पर भाजपा नेता बिफरे पटना : विधान सभा में विपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले बिहार को देखें 2019 का सपना देखना भूल जाएं. नरेन्द्र मोदी से मुकाबला करना उनके लिए आसान नहीं है. सपने देखने से कुछ नहीं होता है. जदयू […]

विज्ञापन
नीतीश को नमो का विकल्प बताने पर भाजपा नेता बिफरे
पटना : विधान सभा में विपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले बिहार को देखें 2019 का सपना देखना भूल जाएं. नरेन्द्र मोदी से मुकाबला करना उनके लिए आसान नहीं है. सपने देखने से कुछ नहीं होता है. जदयू एक क्षेत्रीय पार्टी है और भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है. डॉ. कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी का आधार सिर्फ बिहार में है. बिहार में जदयू का राजद व कांग्रेस के साथ महागंठबंधन सिर्फ सत्ता के लिए है, न कोई सिद्धांत न कोई नीति है. यह कैसा गठबंधन बना है.
मान्यताओं को भी तिलांजलि दे दी : मंगल : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि राष्ट्रीय सम्मेलन के नाम पर आयोजित जदयू की पिकनिक पार्टी ने धार्मिक मान्यताओं को भी तिलांजलि दे दी.
पूर्णिमा के दिन घरों में लोग प्याज, लहसुन खाने से परहेज करते हैं और सम्मेलन में एक से एक मांसाहारी लजीज व्यंजन परोसे गये. पांडेय ने कहा कि जिस तरीके से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, जिनका अध्यक्षीय कार्यकाल चार-पांच माह शेष था को इस्तीफा देने को मजबूर कर नीतीश कुमार खुद उस कुर्सी पर कब्जा किये और इसका विरोध करने पर जदयू के चार राज्यों के प्रधानों की बर्खास्तगी लोकतांत्रिक मर्यादाओं की हत्या है.
जब राजनीतिक सिद्धांत और मर्यादाओं की हत्या करने पर ही नीतीश कुमार तुले हैं तो उनकी पिकनिक पार्टी में पशु-पक्षियों की बलि देकर व्यंजन ग्रहण करना घोर अनैतिक और बहुसंख्यकों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला है. यह कार्य अहिंसा के संदेश वाहक भगवान महावीर की कर्मभूमि में होना और भी शर्मनाक है. पांडेय ने कहा कि बड़े और छोटे भाई मिलकर बिहार का बेड़ा गर्क कर रहे हैं . छोटे भाई से बिहार तो संभल नहीं रहा है और देख रहे पीएम की कुर्सी पर बैठने का सपना.
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि बैठक में आतंकवाद, सर्जिकल स्ट्राइक और तीन तलाक जैसे राष्ट्रीय मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है. बैठक का एकमात्र उदेश्य नीतीश कुमार को पीएम प्रोजेक्ट करने के लिए समय से पहले बेसुरी शहनाई बजाना है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अविलंब एकपक्षीय कार्रवाई बंद कर सांप्रदायिक तनाव के सभी मामलों की जांच सर्वदलीय समिति से कराएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन