जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक, नीतीश कुमार अध्यक्ष चुने गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2016 7:56 AM
पटना :जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक राजगीर में शुरू हो गयी है.बैठक में नीतीश कुमार निर्विरोध रूप से जदयू अध्यक्ष चुने गये हैं. राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े ने इस बात का ऐलान किया है. आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव पारित होगा और यूपी विधानसभा […]
इसमें 1300-1500 डेलिगेट भाग लेंगे. इसमें पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी की भावी रणनीतियों का खुलासा करेंगे. अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू का क्या स्टैंड रहेगा, 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर क्या रणनीति होगी, इस पर निर्णय लिया जायेगा. इस खुला अधिवेशन में प्रदेश में शराबबंदी की सफलता और सरकार के सात निश्चयों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










