लालू ने कहा-बिहार ने बीजेपी को पटक-पटक कर धोया, अब यूपी की बारी

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने एक ट्वीट के जरिये बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. लालू ने कहा है कि गौरवशाली बिहार ने इनको पटक-पटक कर धोया. अब बारी यूपी वालों की है. उन्होंने आगे लिखा है कि फिरकापरस्तों को हराओ, अमन, शांति ,चैन भाईचारा और खुशहाली कायम रखो. लालू यादव […]
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने एक ट्वीट के जरिये बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. लालू ने कहा है कि गौरवशाली बिहार ने इनको पटक-पटक कर धोया. अब बारी यूपी वालों की है. उन्होंने आगे लिखा है कि फिरकापरस्तों को हराओ, अमन, शांति ,चैन भाईचारा और खुशहाली कायम रखो. लालू यादव ने अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के उस ट्वीट को शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें तेजस्वी ने लिखा है कि यह है मेरा बिहार, अपना बिहार, हमारा बिहार. वो इसलिए बिहार को बदनाम करते हैं क्योंकि इनके दंगाई मंसूबे कामयाब नहीं होते.
गौरवशाली बिहार ने इनको पटक-पटक कर धोया। अब बारी यूपी वालों की है। फिरकापरस्तों को हराओ, अमन, शांति, चैन, भाईचारा और खुशहाली कायम रखों। https://t.co/UkXQ9Z8FUH
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 13, 2016
लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर कड़ा तंज कसा है. भाजपा को फिरकापरस्त करार देते हुए लालू ने यूपी के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने की अपील की है. लालू के इस ट्वीट के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि लालू के ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




