ePaper

रेप के आरोपी विधायक राजबल्लभ ने की लालू से मुलाकात

Updated at : 06 Oct 2016 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
रेप के आरोपी विधायक राजबल्लभ ने की लालू से मुलाकात

पटना : राष्ट्रीय जनता दल :राजद: के निलंबित विधायक राज वल्लभ यादव ने आज पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद से उनके आवास पर मुलाकात की और कहा कि उनके मन में राज्य सरकार के खिलाफ कोई असंतोष नहीं है. यादव को एक नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में मिली जमानत को रद्द करने के लिए […]

विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल :राजद: के निलंबित विधायक राज वल्लभ यादव ने आज पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद से उनके आवास पर मुलाकात की और कहा कि उनके मन में राज्य सरकार के खिलाफ कोई असंतोष नहीं है. यादव को एक नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में मिली जमानत को रद्द करने के लिए बिहार सरकार की याचिका पर कल उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होनी है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद राज वल्लभ यादव ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्गा पूजा पर बधाई देने के लिए यह एक शिष्टाचार भेंट थी.

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप

इस बैठक के बारे में लालू प्रसाद का कोई बयान नहीं आया है. राबडी देवी आवास स्थित कार्यालय ने भी इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया है. नवादा से विधायक राज वल्लभ यादव ने कहा कि राज्य सरकार के उनकी जमानत के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार एक व्यवस्था के तहत काम कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपील करने नहीं गये हैं, मुझे सरकार के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है. आप क्यों व्यवस्था के खिलाफ सवाल खडा कर रहे हैं. सवालों के जवाब में यादव ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई गंभीर आरोप नहीं है. मेरे खिलाफ कोई एफआईआर या सीआरपीसी की धारा 164 के अंतर्गत पीड़ित का कोई बयान नहीं है.

राजद ने किया था पार्टी से निलंबित

राजद से तीन बार विधायक रहे यादव को उनके खिलाफ बलात्कार का आरोप लगने पर पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. लड़की नालंदा में रहुई की रहने वाली है उसने छह फरवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विधायक के आवास पर बलात्कार होने का आरोप लगाया था. मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और गत शुक्रवार को उसे पटना उच्च न्यायालय से जमानत मिल गयी थी. भाषा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन