बिहार : मसौढ़ी में ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज
Updated at : 27 Sep 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : बिहार में पटना से सटे मसौढ़ीके धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 22 वर्षीया विवाहिता के साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया. हालांकि, इस दौरान विवाहिता ने शोर मचा दिया और घर से भाग निकली. साथ ही उसने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी. घटना रविवार की रात […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : बिहार में पटना से सटे मसौढ़ीके धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 22 वर्षीया विवाहिता के साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया. हालांकि, इस दौरान विवाहिता ने शोर मचा दिया और घर से भाग निकली. साथ ही उसने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी. घटना रविवार की रात की है. इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी ससुर शिवपूजन ठाकुर के खिलाफ धनरूआ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर आरोपित ससुर फरार है. जानकारी के मुताबिक विवाहिता (22 ) की शादी तीन साल पहले हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर का उस पर बुरी नीयत थी.
कई बार वह जोर जबरदस्ती कर चुका था. इधर एक माह पहले जब उसका पति पंजाब कमाने चला गया, तो ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. रविवार की रात विवाहिता जब अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसका ससुर वहां आ धमका और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा. हालांकि, वह किसी तरह उसके चंगुल से बच निकल भागी और रात भर दरवाजे पर बैठ कर किसी तरह गुजारी. सोमवार की सुबह वह थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर ससुर की गिरफ्तारी के लिए अवधारा गांव में छापेमारी की. लेकिन, आरोपित ससुर फरार होने में कामयाब रहा.
भाभी को पीट कर किया जख्मी
मसौढ़ी. धनरूआ प्रखंड के धर्मेंद्र रजक ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिल कर अपनी भाभी को रविवार की देर शाम पिटाई कर दी. जिसमें वह जख्मी हो गयी. सोमवार की सुबह जख्मी काजल देवी ने धनरूआ थाने में पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जख्मी का धनरूआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




