ePaper

शहाबुद्दीन की रिहाई का विरोध करेगा एनडीए, पूरे बिहार में धरना

Updated at : 12 Sep 2016 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
शहाबुद्दीन की रिहाई का विरोध करेगा एनडीए, पूरे बिहार में धरना

पटना :शहाबुद्दीनकी रिहाई ने विपक्ष को एक ज्वलंत मुद्दा दे दिया है. शहाबुद्दीनकी रिहाईकेपैदाहुई परिस्थितियों को अपने पाले में करने के लिये विपक्ष अपनी रणनीति तैयार कर रहा है. इसी बहानेपूरे बिहार में अपनी धमक फिर से ताजा करने के लिये एनडीए के नेता धरना प्रदर्शन औरशहाबुद्दीनकी रिहाई का विरोध करेंगे. राजद के पूर्व सांसद […]

विज्ञापन

पटना :शहाबुद्दीनकी रिहाई ने विपक्ष को एक ज्वलंत मुद्दा दे दिया है. शहाबुद्दीनकी रिहाईकेपैदाहुई परिस्थितियों को अपने पाले में करने के लिये विपक्ष अपनी रणनीति तैयार कर रहा है. इसी बहानेपूरे बिहार में अपनी धमक फिर से ताजा करने के लिये एनडीए के नेता धरना प्रदर्शन औरशहाबुद्दीनकी रिहाई का विरोध करेंगे. राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की जमानत में राज्य सरकार के सहयोगात्मक रवैये के खिलाफ एनडीए 14 सितंबर को पटना में धरना देगा. साथ ही 15 सितंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना–प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि विधायक अनंत सिंह पर क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत कार्रवाई और सरकार की मदद से मो. शहाबुद्दीन की जेल से रिहाई अपने आप में अजूबा है जो आम जनता को भी नहीं पच रहा है. 2006 में शहाबुद्दीन के आतंक के कारण ही उसके मामलों की सुनवाई के लिए जेल में ही विशेष न्यायालय गठित करने का निर्णय लेना पड़ा था .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन