पटना में ज्वेलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद

Updated:
विज्ञापन
patna loot news

पुलिस के गिरफ्त में अपराधी

Patna Crime News: पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल हुआ, जबकि लूट का सामान और हथियार भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना में ज्वेलरी शॉप डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें मुख्य आरोपी घायल हो गया.

19 अप्रैल 2026 को पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित घाना कॉलोनी में ‘लक्ष्मी अलंकार ज्वेलरी’ में 5 अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में डकैती की वारदात को अंजाम दिया. सभी बदमाश दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे. दुकान में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकानदार को काबू में लिया और पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया. इसके बाद दुकान से कीमती सामान लूटकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी.

पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया. टीम ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. सबसे पहले पुलिस ने उदित कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी दिलीप कुमार और रोहन कुमार को पकड़ा गया. इसके बाद दो अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया.

मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल

हथियार बरामदगी के दौरान मुख्य आरोपी दिलीप कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दिलीप कुमार के पैर में गोली लग गई. घायल आरोपी को इलाज के लिए NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

बरामद हुए हथियार और लूट का सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है. इसमें करीब 1 किलो 700 ग्राम चांदी, एक देशी पिस्टल, एक कट्टा, 3 जिंदा कारतूस और एक खोखा शामिल है. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई 2 बाइक और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ और अपराधी शामिल हो सकते हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: अनंत सिंह बोले- पप्पू यादव पागल हो गए हैं, पहले ये बताएं, पत्नी MP कैसे बनीं? सांसद ने कहा- नोटिस फाड़कर फेंक दिया

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन