बिक्रम में भारतीय किसान संघ की बैठक, किसानों की समस्याओं को लेकर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ की बैठक में शामिल लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna farmers Meeting: भारतीय किसान संघ की बिक्रम में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. संगठन ने लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन चलाने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Patna farmers Meeting: भारतीय किसान संघ की बैठक बुधवार को बिक्रम बाजार स्थित पाटलिपुत्र रिसॉर्ट में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पवन कुमार ने की, जबकि संचालन किसान नेता श्याम किशोर शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शुरू हुआ कार्यक्रम

बैठक से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बिक्रम शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद शहीद स्मारक से सभा स्थल तक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

कृषि को बताया देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और स्वावलंबी, स्वस्थ एवं समृद्ध भारत का आधार भी. किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती, बीज संरक्षण, पशुपालन, डेयरी विकास और गन्ना उत्पादन जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता है.


Image

किसानों की लंबित मांगों पर जताई चिंता

मुख्य अतिथि के. साई रेड्डी ने कहा कि फसल बीमा योजना के नियमों में मौजूद विसंगतियों को दूर करने, सिंचाई योजनाओं में तेजी लाने, आपदा राहत राशि बढ़ाने, खेतों के रास्तों और चारागाहों को अतिक्रमण मुक्त कराने जैसी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपे गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

देशभर में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान संघ अब देशव्यापी स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार पर लोकतांत्रिक तरीके से दबाव बनाया जाएगा.


Image

बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

बैठक में अशोक कुमार, आलोक कुमार, संत कुमार, गौरी शंकर कुमार, लालू प्रसाद बौद्ध, योगेंद्र प्रसाद यादव, शंभु कुमार, रमेश कुमार, राजू कुमार, चंद्र भूषण कुमार और राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे. सभी ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के साथ मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन