पटना में कोचिंग सेंटर पर हमला, दो कर्मियों को पीटा, फायरिंग

Updated at : 07 Sep 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में कोचिंग सेंटर पर हमला, दो कर्मियों को पीटा, फायरिंग

पटना : बिहार के पटना में पटेल छात्रावास के कुछ छात्रों ने मंगलवार की रात भिखना पहाड़ी में एक कोचिंग सेंटर पर हमला किया. करीब एक दर्जन की संख्या में आये छात्रों ने कोचिंग के दो कर्मचारियों को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा. बाद में छात्र वहां से थोड़ी दूर गये और एक गली […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पटना में पटेल छात्रावास के कुछ छात्रों ने मंगलवार की रात भिखना पहाड़ी में एक कोचिंग सेंटर पर हमला किया. करीब एक दर्जन की संख्या में आये छात्रों ने कोचिंग के दो कर्मचारियों को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा. बाद में छात्र वहां से थोड़ी दूर गये और एक गली में जाकर कट्टे से छह राउंड हवाई फायरिंग की अौर कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ कर फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

दरअसल कदमकुआं थाने के भिखना पहाड़ी के पास मिश्रा कोचिंग सेंटर है. यहां पटेल छात्रावास के कुछ छात्र पढ़ते हैं. किसी बात को लेकर कोचिंग संचालक से विवाद हुआ था. इस पर मंगलवार की रात प्लानिंग के साथ करीब एक दर्जन छात्र कोचिंग पर पहुंचे और वहां मौजूद अनिल कुमार पांडेय और गुड्डू यादव पर हमला बोल दिया. दोनों को लात-घूसों से मारा. इस दौरान उनकी नाक पर चोट आयी और ब्लड निकलने लगा.

इस पर छात्र वहां से पीछे हटे. फिर वह कुछ दूर पैदल गये और एक गली में जाकर कट्टे से छह राउंड फायरिंग की, कुछ वाहनों के शीशे भी तोड़ दिये. इसके बाद फरार हो गये. घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी. इस पर पीरबहोर और कदमकुआं की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घायलों से पूछताछ की है. उनका प्राथमिक इलाज भी कराया गया है. घायलों ने कुछ के नाम लिये हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. देर रात तक कोचिंग संचालक की तरफ से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन