बिहार राज्यसभा चुनाव: टूट के डर से होटल पनाश पहुंचे महागठबंधन के विधायक, राजद अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Mar 2026 6:12 PM

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने विधायकों में टूट रोकने के लिए किलाबंदी कर दी है. महागठबंधन के विधायकों को पटना के होटल पनाश में ठहराया गया है. राजद को डर है कि एनडीए धनबल के जरिए क्रॉस वोटिंग करा सकता है, इसलिए विधायकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को होने वाली वोटिंग से पहले सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में राजद ने अपने सभी विधायकों को पटना के एक होटल में ठहराया है, ताकि किसी तरह की टूट-फूट या क्रॉस वोटिंग की संभावना को रोका जा सके.

तेजस्वी यादव देंगे जरूरी दिशा-निर्देश

पटना के आर ब्लॉक के पास स्थित होटल पनाश में महागठबंधन के विधायकों को रखा गया है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले सभी विधायकों के साथ बैठकर रणनीति तय की जाएगी. रात में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायकों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें वोटिंग को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देंगे.

12 साल बाद क्रॉस-वोटिंग की स्थिति

बताया जा रहा है कि करीब 12 साल बाद बिहार में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की स्थिति बनी है. इस बार पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है. इस सीट का फैसला क्रॉस वोटिंग से भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए दोनों गठबंधन अपने-अपने विधायकों को संभालने में लगे हैं.

पूर्व नेताओं को दी गई नजर रखने की जिम्मेदारी

राजद नेताओं का आरोप है कि सत्ताधारी दल विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकता है. इसी वजह से पार्टी ने सभी विधायकों को एक ही जगह पर रखने का फैसला किया है. जानकारी के अनुसार पूर्व विधायकों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे मौजूदा विधायकों पर नजर रखें और किसी भी तरह की गतिविधि की जानकारी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले राजद नेता शक्ति सिंह यादव

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने पांचवें उम्मीदवार को जबरदस्ती मैदान में उतारा है. उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल और सत्ता के प्रभाव से चुनाव जीत सकती है, लेकिन ऐसा होना आसान नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सभी विधायक एक साथ बैठकर चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. दूसरी ओर महागठबंधन के अन्य दलों के विधायक भी इस बैठक में शामिल होंगे.

रात को होने वाली बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल हो सकते हैं. इस बैठक में विधायकों को वोटिंग को लेकर अंतिम सलाह दी जाएगी. कुल मिलाकर राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति काफी गर्म हो गई है और सभी दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू होने वाला है आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

शपथ ग्रहण की तारीख बताने वाले अब राज्यसभा चुनाव में भी होंगे फेल, नीतीश के मंत्री ने किया दावा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन