ePaper

नीतीश सरकार पर राजद नेता का बड़ा हमला

Updated at : 05 Sep 2016 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश सरकार पर राजद नेता का बड़ा हमला

पटना / हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर बिहार में महागंठबंधन में शामिल अपने ही दल की सरकार पर जोरदार हमला बोला है. रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलना पूरी तरह […]

विज्ञापन

पटना / हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर बिहार में महागंठबंधन में शामिल अपने ही दल की सरकार पर जोरदार हमला बोला है. रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलना पूरी तरह सरकार की विफलता का परिणाम है. बिहार में शिक्षा व्यवस्था सरकार की वजह से चौपट है. शिक्षक दिवस के मौके पर हाजीपुर में मीडिया से बातचीत में रघुवंश प्रसाद सिंह ने शिक्षकों के वेतन नहीं मिलने को लेकर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है. समय पर शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है. यह पूरी तरह सरकार की विफलता का ही नतीजा है. यह सरकार की विफलता का एक बड़ा उदाहरण है.

रघुवंश प्रसाद सिंह ने शिक्षक दिवस के मौके पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था में कमी आ रही है. बच्चों के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो रही है. बिहार में इसकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है. रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस मौके पर राज्य सरकार से मांग की और कहा कि बिहार में स्कूल कॉलेजों में रिक्त शैक्षणिक पदों को तुरंत भरा जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन