बिहार में बाढ़ से और तीन लोगों की मौत, 37.21 लाख आबादी प्रभावित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना: बिहार में गंगा सहित अन्य नदियों में हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान और तीन लोगों की मौत हुई है और प्रदेश की 37.21 लाख आबादी प्रभावित है. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधानसचिव व्यास जी के मुताबिक, हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान और तीन […]
विज्ञापन
पटना: बिहार में गंगा सहित अन्य नदियों में हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान और तीन लोगों की मौत हुई है और प्रदेश की 37.21 लाख आबादी प्रभावित है. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधानसचिव व्यास जी के मुताबिक, हाल में आयी बाढ़ से पिछले 24 घंटे के दौरान और तीन लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 58 हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में बाढ से समस्तीपुर में तीन अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी है.
हाल में आयी बाढ से कुल 58 लोगों की मौत हो गयी है जिनमें भोजपुर जिला में 15, समस्तीपुर में 11, बेगूसराय में नौ, वैशाली में सात, सारण में पांच, लखीसराय एवं खगडिया में तीन-तीन, भागलपुर में दो और पटना, बक्सर एवं मुंगेर जिला में एक..एक व्यक्ति की मौत हुई है.उल्लेखनीय है कि इस मौसम में दो चरणों में अबतक आयी बाढ़ से प्रदेश के कुल 24 जिला की 70.80 लाख आबादी प्रभावित हुई और अबतक कुल 159 लोगों की जान जा चुकी है.
बिहार में इन दिनों गंगा नदी के बढे हुए जल स्तर एवं तेज जल प्रवाह के कारण इस नदी के किनारे अवस्थित जिलों यथा बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगडिया, मुंगेर, भागलपुर एवं कटिहार जिलों में कमोबेश बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पटना, वैशाली, भोजपुर एवं सारण जिला के दियारा क्षेत्र (नदी किनारे वाले इलाके) बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं.
इन 12 जिलों की 37.21 लाख आबादी बाढ से प्रभावित है जिनमें से 5.57 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और इनमें से 3.03 लाख लोग सरकार द्वारा चलाए जा रहे 598 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं.बिहार में फिर से आई बाढ़ से प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. प्रभावित लोगों को दियारा क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में लाया जा रहा है, जहां उनके लिए पका हुआ भोजन, पीने का पानी, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वास्थ्य जांच, जरुरी दवाएं, साफ-सफाई एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










