लालू और नीतीश ने देखा शत्रुघ्न सिन्हा का नाटक

Published at :20 Aug 2016 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
लालू और नीतीश ने देखा शत्रुघ्न सिन्हा का नाटक

पटना : भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज वस्तुत: अपनी पार्टी और नेताओं पर निशाना साधने के लिए राजनीतिक व्यंग्य के साथ रंगमंच पर प्रस्तुति दी. सिन्हा के संसदीय क्षेत्र पटना साहिब में एस के स्मारक सभागार में नाटक का मंचन किया गया जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद उपस्थित […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज वस्तुत: अपनी पार्टी और नेताओं पर निशाना साधने के लिए राजनीतिक व्यंग्य के साथ रंगमंच पर प्रस्तुति दी. सिन्हा के संसदीय क्षेत्र पटना साहिब में एस के स्मारक सभागार में नाटक का मंचन किया गया जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद उपस्थित थे. हालांकि कोई भाजपा नेता उपस्थित नहीं था.

अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद और उनकी टीम ने नाटक ‘पति, पत्नी और मैं’ का मंचन किया. रमेश तलवार द्वारा निर्देशित और मनोहर कटदारे द्वारा लिखित नाटक में अन्य भूमिकाओं में राकेश बेदी, डिंपल डांडा और संजय गोरडिया हैं. करीब दो घंटे का नाटक समकालीन राजनीति पर और भाजपा के कई नेताओं समेत राजनीतिक हस्तियों पर व्यंग्य लगता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन