ePaper

बिहार : हत्या के विरोध में दानापुर बंद, गोपालगंज में मौत पर पटना में विरोध प्रदर्शन

Updated at : 18 Aug 2016 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : हत्या के विरोध में दानापुर बंद, गोपालगंज में मौत पर पटना में विरोध प्रदर्शन

पटना : बुधवार को दानापुर में हुए भाजपा नेता अशोक जायसवाल की हत्या के विरोध में आज दानापुर बंद रहा. भाजपा नेताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की वहीं दूसरी ओर गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से हुई मौत की आशंका पर राजधानी में लोजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. […]

विज्ञापन

पटना : बुधवार को दानापुर में हुए भाजपा नेता अशोक जायसवाल की हत्या के विरोध में आज दानापुर बंद रहा. भाजपा नेताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की वहीं दूसरी ओर गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से हुई मौत की आशंका पर राजधानी में लोजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. लोजपा कार्यकर्ताओं ने 16 लोगों की मौत पर आक्रोश जताते हुए विरोध मार्च निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाये. कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के शराबबंदी को लेकर बनाये गये तालिबानी कानून का भी विरोध किया.

वहीं दूसरी ओर पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. लोजपा कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज में हुई मौत का जिम्मेवार सीएम नीतीश कुमार को बताते हुए उन्हें सजा देने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन