कैसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिलो में पिछले 24 घंटे के दौरान क्रमश: 19.6 मिमी, 08.6 मिमी, 01.3 मिमी और 12.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी. गया, भागलपुर और […]
पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिलो में पिछले 24 घंटे के दौरान क्रमश: 19.6 मिमी, 08.6 मिमी, 01.3 मिमी और 12.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी. गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज सुबह 8.30 बजे से शाम पांच बजे तक क्रमश: 06.0 मिमी, 0.6 मिमी और 01.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी. पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 32.2 डिग्री सेल्सियस, 30.3 डिग्री सेल्सियस, 30.0 डिग्री सेल्सियस और 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
बिहार के आज सबसे अधिक आर्द्रता का स्तर गया जिला में रहा. सुबह में गया जिला में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत रही जबकि शाम में यह 86 प्रतिशत रही. अगले 24 घंटे के दौरान पटना और गया जिलों में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश होने अथवा गरज के साथ छींटे पडने तथा भागलपुर एवं पूर्णिया जिले में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाए रहने के साथ गरज अथवा बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




