जानें, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा बिहार का मौसम

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकार्ड की गयी. मौसम का हाल पिछले 24 घंटे के […]
पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकार्ड की गयी.
मौसम का हाल
पिछले 24 घंटे के दौरान पटना और गया में क्रमश: 14.2 मिमी और 10.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी जबकि पूर्णिया में 3.2 मिमी बारिश हुई. पूर्णिया में आज सुबह 8.30 बजे से शाम पांच बजे तक 13 मिमी और गया में 4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी. पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 34.9 डिग्री सेल्सियस, 31.7 डिग्री सेल्सियस, 34.5 डिग्री सेल्सियस और 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.बिहार के आज सुबह सबसे अधिक आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत गया जिला में तथा शाम में भागलपुर जिला में यह सबसे अधिक 84 प्रतिशत रहा.
अगले 24 घंटे
अगले 24 घटें के दौरान पटना और भागलपुर जिले में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश होने, गया जिला में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाये रहने के साथ एक-दो स्थानों बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने तथा पूर्णिया जिला में आकाश में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी गयी है. बिहार में आज सुबह पटना में सबसे अधिक 89 प्रतिशत तथा पूर्णिया में आज शाम सबसे अधिक 98 प्रतिशत आर्द्रता का स्तर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




