मोदी जी को अच्छे से समझ में आ गयी कि गाय दूध देती है, वोट नहीं : लालू

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरक्षा के नाम पर फसाद करने वालों को कल कड़ी चेतावनी दी थी. कल दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम "टाऊन हॉल " में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मुझे गो रक्षा के नाम पर हिंसा फैलाने वालों पर गुस्सा आता है. उधर प्रधानमंत्री के इस […]
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरक्षा के नाम पर फसाद करने वालों को कल कड़ी चेतावनी दी थी. कल दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम "टाऊन हॉल " में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मुझे गो रक्षा के नाम पर हिंसा फैलाने वालों पर गुस्सा आता है. उधर प्रधानमंत्री के इस बयान पर आज राजद सुप्रीमों लालू यादव ने प्रतिक्रिया दी है. लालू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को अच्छे से समझ में आ गयी कि गाय दूध देती है, वोट नहीं. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि नागपुर वालों, यह सत्य की विजय और पाखंड की पराजय है.
लगता है मेरे द्वारा दो दिन पहले कही गई बात मोदी जी को अच्छे से समझ में आ गयी कि गाय दूध देती है, वोट नहीं. और समझ भी क्यों ना आये, गौमाता इनकी सरकार बनवाना तो दुर, बनी बनाई सरकारों को हिला रही है. ये हमारी जीत और उनकी हार है.मोदी जी आपने कल कहा कि," गाय के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है, 80 फीसदी गौरक्षक गौरखधंधा करते हैं, दिन में गौरक्षक का चौला ओढ लेते हैं और रात में अपराध. ऐसे लोगों के डोजियर तैयार कीजिए तो पता चल जायेगा’.
- आप प्रधानमंत्री है, करवाइये डोजियर तैयार
- किस राज्य में, किसके राज में, किसकी सरकार में यह गुंडागर्दी हो रही है?
- क्यों हो रही है? किसके कहने से हो रही है?
- कौन कर रहा है?किसलिये कर रहा है?
- जहां हो रहा है वहाँ जंगलराज घोषित किजिए या करवाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




