जेल से छूटते ही अनंत सिंह का ‘बाहुबली शो’! 50 गाड़ियों का काफिला, पटाखों की गूंज, कल 120 KM का रोड शो

Updated:
विज्ञापन

जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों के बीच अनंत सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anant Singh Release Beur Jail Roadshow Celebration : बेउर जेल से रिहा होते ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया. 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला, पटाखों से गूंजता पटना और हजारों समर्थकों की भीड़, अब नजरें कल के 120 किलोमीटर लंबे मेगा रोड शो पर टिकी हैं, जो मोकामा तक सियासी माहौल गरमा सकता है.

विज्ञापन

Anant Singh Release Beur Jail Roadshow : बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेउर जेल से रिहा होते ही एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए. सोमवार शाम करीब 6 बजे जैसे ही वे जेल से बाहर निकले, समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और पूरा माहौल शक्ति प्रदर्शन में बदल गया.

विज्ञापन

समर्थकों ने रिहाई को बनाया ‘जश्‍न’

19 मार्च को ही उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी होने थोड़ा वक्‍त जरूर लगा. इसके बाद सोमवार को उनकी रिहाई हुई. जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई बातचीत नहीं की, लेकिन उनके समर्थकों ने इस मौके को जश्न में तब्‍दील कर दिया.

120 किलो मीटर लंबा होगा रोड

अब रिहाई के बाद Mokama MLA Anant Singh कल मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र मोकामा जाएंगे. इसके लिए भी जबरदस्त प्लानिंग की गई है. कल अपने पटना के सरकारी आवास से मोकामा तक करीब 120 किलोमीटर तक की दूरी को रोड शो में तब्‍दील करने की तैयारी है. इस रोड शो के दौरान अनंत सिंह अपने चाहने वालों का अभिवादन स्वीकार करेंगे और उनके आने पर खुश होने वालों का आभार जताएंगे.

आवास पर है जबरदस्त इंतजाम

अनंत सिंह अपने आवास पर भोज के लिए जाने जाते हैं. आज उनके आवास पर भोज का आयोजन किया गया है. यहां करीब 50 हजार लोगों के लिए खाने जबरदस्‍त की व्यवस्था की गई है. ऐसे में समर्थकों का उत्साह चरम पर है. जेल से आने से बाहर निकलते ही समर्थकों ने जबरदस्त नारे से उनका स्वागत किया और उनकी रिहाई रैली के रूप में तब्दील होती नजर आई.

50 से अधिक गाड़ियों का काफिला लेकर निकले आवास

अनंत सिंह के जेल से बाहर निकलने के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर नजर आया. Anant Singh अपने लैड क्रूजर गाड़ी पर सवार हुए. उनकी गाड़ी के आगे बढ़ते ही एक के बाद एक गाड़ियों का काफिला उनकी गाड़ी के पीछे हो लिया. अनंत सिंह जेल में रह कर ही बिहार विधानसभा जीते. उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव हत्‍या मामले में नामजद किया गया था. जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई. अनंत सिंह चार महीने जेल काटने बाद रिहा हुए हैं.

पटना में ‘मिनी दिवाली’, पटाखों से गूंजा आवास

अनंत सिंह के जेल से बाहर आने की इस खुशी में पटना स्थित अनंत सिंह के सरकारी आवास पर जश्न का माहौल है. आवास के बाहर खबर लिखे जाने तक जबरदस्त आतिशबाजी की जारी थी. आवास के बाहर उत्साहित कार्यकर्ता जमकर पटाखे फोड़ते नजर आए. अनंत सिंह के आवास पहुंचते ही उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ.

Also Read : सम्राट ने की सीएम नीतीश की तारीफ बीजेपी पर पड़ी भारी! RJD ने पूछा- ‘इतना अच्छा काम किया तो बिहार से हटाया क्‍यों जा रहा?’

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन