अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

Updated at : 26 Jul 2016 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

पटना : बिहार के उत्तर पूर्वी और उत्तर मध्य इलाकों में अधिकांश स्थानों पर आज मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर पूर्वी और उत्तर मध्य इलाकों में अधिकांश स्थानों पर आज मध्यम बारिश होने के साथ आज कुछ दक्षिण पूर्वी तथा दक्षिण पश्चिमी इलाकों में […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उत्तर पूर्वी और उत्तर मध्य इलाकों में अधिकांश स्थानों पर आज मध्यम बारिश रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर पूर्वी और उत्तर मध्य इलाकों में अधिकांश स्थानों पर आज मध्यम बारिश होने के साथ आज कुछ दक्षिण पूर्वी तथा दक्षिण पश्चिमी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पश्चिमी भारी बारिश रिकार्ड की गयी.

अगले 24 घंटों का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के मौसम पूर्वानुमान में प्रदेश के पटना, गया और पूर्णिया में आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाये रहने के साथ बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है. भागलपुर में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान नाममात्र :0.2 मिमी: बारिश होने और आद्रता का स्तर अधिक रहने के कारण यहां के वासियों का जीवन दूभर रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 5.4 मिमी और भागलपुर में 1.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी. पूर्णिया में आज जहां 19 मिमी बारिश हुई, वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान वहां 33.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी.

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना में आज सबसे अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया वहीं गया जिला में यह 32.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 31.0 और पूर्णिया में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पूर्णिया में आज सुबह आर्द्रता का स्तर सबसे अधिक 100 प्रतिशत रहा जबकि भागलपुर में 94 प्रतिशत, पटना में 85 प्रतिशत और गया में यह 82 प्रतिशत रहा. पूर्णिया में आज शाम आर्द्रता 94 प्रतिशत, भागलपुर में 86 प्रतिशत, गया में 75 प्रतिशत तथा पटना में 72 प्रतिशत रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन