IAS जितेंद्र गुप्ता हुए सस्पेंड, सीएम नीतीश ने सस्पेंशन पर लगाई मुहर

पटना : बिहारसरकारने आइएएसअधिकारीजितेंद्र गुप्ता को आज निलंबित कर दिया है. रिश्वत लेने के आरोप में बीते 12 जुलाई को गिरफ्तार मोहनिया में एसडीओ जितेंद्र गुप्ता के निलंबन के फैसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगा दी है. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग नेे आदेश जारी कर दिया. जितेंद्र गुप्ता फिलहाल निगरानी के ट्रैप […]
पटना : बिहारसरकारने आइएएसअधिकारीजितेंद्र गुप्ता को आज निलंबित कर दिया है. रिश्वत लेने के आरोप में बीते 12 जुलाई को गिरफ्तार मोहनिया में एसडीओ जितेंद्र गुप्ता के निलंबन के फैसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगा दी है. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग नेे आदेश जारी कर दिया.
जितेंद्र गुप्ता फिलहाल निगरानी के ट्रैप केस में जेल में बंद हैं. उनको निगरानी की टीम ने मोहनिया से घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. जितेंद्र मोहनिया के एसडीओ के पद पर तैनात थे.वे 2013 बैच के आइएएस अधिकारी हैं. जितेंद्र गुप्ता की गिरफ्तार के बाद निगरानी की टीम ने उनके घर और दफ्तर की भी तलाशी ली थी. मालूम हो कि जितेद्र की गिरफ्तारी के बाद से उनके समर्थन में बिहार के कई आइएएस अधिकारी भी उतर आये थे लेकिन सरकार ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए आज उन्हें सस्पेंड कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




