ePaper

नाबालिग के साथ खटाल संचालक ने किया दुष्कर्म

Updated at : 14 Jul 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के साथ खटाल संचालक ने किया दुष्कर्म

फुलवारीशरीफ : किशोरी के घर में अकेले रहने का लाभ उठाते हुए पड़ोस का खटाल संचालक ने घर में घुस कर उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर उठा लिया और अपने खटाल में लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया़ यह मामला मंगलवार की देर रात बेऊर थाना के हरणीचक के मधुसूदन नगर की है़ मेनर थाना […]

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : किशोरी के घर में अकेले रहने का लाभ उठाते हुए पड़ोस का खटाल संचालक ने घर में घुस कर उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर उठा लिया और अपने खटाल में लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया़ यह मामला मंगलवार की देर रात बेऊर थाना के हरणीचक के मधुसूदन नगर की है़ मेनर थाना के गौरया स्थान निवास अनिल राय (52 वर्ष) हरनीचक के मधुसूदन नगर में रहकर खटाल चलाता है. घटना की रात किशोरी की छोटी बहन की तबीयत खराब हो गयी थी, तो इलाज के लिए डाॅक्टर के पास ले गये थे, उस समय घर में केवल किशोरी (13 वर्ष) और उसकी चाची थी.

घर में किसी के नहीं रहने का लाभ उठाते हुए अनिल राय उसके घर में घुस गया और सोयी हुई किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूस कर उसे उठा लिया और अपने खटाल में लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
इस घिनौनी हरकत का जब किशोरी के घरवालों को पता चला, तो दोनों के बीच काफी विवाद हुआ. हंगामें और शोर गुल की अावाज सुन कर रात्रि गश्ती पुलिस वहां पहुंची, तो अनिल राय फरार हो चुका था. परिजनों ने बताया कि खटाल संचालक बराबर किशोरी को गलत नजर से दिखता था और जब वह दूध या किसी काम से बाहर जाती थी, तो वह फब्तियां की कसा करता था. परिजनों ने खटाल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया से दुष्कर्म का मामला है. किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. युवती का पायजामा पुलिस ने बरामद कर जांच के लिए भेजा है. उन्होंने बताया कि बेऊर थाने में कोई महिला अधिकारी नहीं रहने के कारण फुलवारीशरीफ थाने में पदस्थापित दारोगा प्रीति कुमारी को अनुसंधान अधिकारी बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन