CM नीतीश के पैतृक गांव को शहर का दर्जा

Updated:
विज्ञापन
CM नीतीश के पैतृक गांव को शहर का दर्जा

पटना : बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बिगहा को शहर का दर्जा दे दिया है. बिहार कैबिनेट के इस फैसले से कल्याण बिगहा को शहर का दर्जा प्राप्त हो गया है, वहीं पंचायत हरनौत को कैबिनेट ने नगर पंचायत बनाने को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से […]

विज्ञापन

पटना : बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बिगहा को शहर का दर्जा दे दिया है. बिहार कैबिनेट के इस फैसले से कल्याण बिगहा को शहर का दर्जा प्राप्त हो गया है, वहीं पंचायत हरनौत को कैबिनेट ने नगर पंचायत बनाने को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से अब पूरे पंचायत को शहर की तरह तमाम सुविधाएं मिलेंगी.

मंगलवारदेर शाम हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर चर्चा के दौरान इस बात पर भी मुहर लगी. हालांकि कैबिनेट में मिड डे मिल के लिये एक हजार 6 सौ करोड़ रुपये खर्च करने को मंजूरी दी गयी. जबकि दूसरी ओर सर्व शिक्षा अभियान के लिये भी 75 करोड़ की राशि कैबिनेट ने स्वीकृत की. इस बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगाने के साथ मुख्यमंत्री के गांव कल्याण बिगहा का कल्याण भी हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन