मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी इफ्तार की दावत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2016 10:52 PM
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दी गयी इफ्तार की दावत में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के विभिन्न मंत्रियों ने हिस्सा लिया. नीतीश ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, बंधुत्व तथा भाईचारे के लिए प्रार्थना की. अपने आवास पर इफ्तार के दावत के दौरान उन्होंने संवाददाताओं […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दी गयी इफ्तार की दावत में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के विभिन्न मंत्रियों ने हिस्सा लिया. नीतीश ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, बंधुत्व तथा भाईचारे के लिए प्रार्थना की.
अपने आवास पर इफ्तार के दावत के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं दुआ करता हूं कि बिहार सौहार्द की ओर बढ़े.”वहीं,राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कुछ स्थानों पर मुसलमान और हिंदू साथ-साथ ईश्वर से प्रार्थना करते हैं.
लालू प्रसाद के पुत्र एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप, तथा पत्नी राबड़ी देवी भी दावत में शामिल हुए. दावत में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










