लालू यादव का PM मोदी पर बड़ा हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2016 9:27 PM

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है. लालू ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिये पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले को लेकर कहा, डिफेंस में एफडीआइ का प्रवेश देश के लिए एक बड़ा कदम है. एफडीआइ में […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है. लालू ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिये पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले को लेकर कहा, डिफेंस में एफडीआइ का प्रवेश देश के लिए एक बड़ा कदम है. एफडीआइ में खुली छूट देकर मोदी सरकार ने फिर अपने आप को ग़रीब और किसान विरोधी साबित कर दिया है.

लालू ने लगाया आरोप

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा है कि पीएम की कथनी और करनी में कोई तालमेल नहीं है. लालू प्रसाद के ट्वीट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस देश को विदेशियों के हाथ सौंप रही है. लालू ने कहा कि रक्षा विभाग एक बेहद संवेदनशील सेक्टर है और इसमें विदेशी निवेश को बढ़ावा देना ठीक नहीं है. लालू ने कहा है कि मोदी सरकार विदेश नीति और देश की सुरक्षा को लेकर समझौता कर रही है जो ठीक नहीं है.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा है कि अधिकांश पार्टी सीबीआइ जांच की डर से एफडीआइ का विरोध कर रही है. इस मामले में कुछ लोग वोट नहीं किया, पर कांग्रेस ने बैक डोर से जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन