बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक बने संजय सिंह, नीरज कुमार और रीना देवी को मिली नई जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक बने संजय सिंह, नीरज कुमार और रीना देवी को मिली नई जिम्मेदारी

Bihar Legislative Council: बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ NDA की नई टीम का गठन कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अनुशंसा पर संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी की है. कई नेताओं को नई जिम्मेदारी मिली है. पद के अनुसार मंत्री और राज्य मंत्री स्तर की सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे.

विज्ञापन

Bihar Legislative Council: बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के नेताओं की नई टीम का गठन कर दिया गया है. संसदीय कार्य विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अनुशंसा पर कई नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है. यह व्यवस्था 15 मई 2026 से लागू मानी जाएगी और उसी तारीख से सभी नेताओं को पद के अनुसार सुविधा और भत्ते भी मिलेंगे.

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

जारी अधिसूचना के अनुसार ललन कुमार सर्राफ और प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल का उप नेता बनाया गया है. संजय कुमार सिंह को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जनक राम को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है. इसके अलावा नीरज कुमार और रीना देवी को सचेतक नियुक्त किया गया है.

आदेश की कॉपी

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या सुविधा मिलेगी

सरकार की ओर से साफ किया गया है कि उप नेता और मुख्य सचेतक को मंत्री स्तर की सुविधा मिलेगी. वहीं उप मुख्य सचेतक और सचेतकों को राज्य मंत्री के बराबर दर्जा, वेतन, भत्ता और दूसरी सुविधाएं दी जाएंगी. यह सभी सुविधाएं 15 मई 2026 से प्रभावी होंगी.

संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बिहार विधान परिषद की ओर से भी इन नामों को मंजूरी दे दी गई है. इसके बाद अब नई टीम आधिकारिक रूप से काम करेगी. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विधान परिषद के अंदर सरकार की रणनीति को मजबूत तरीके से रखने में यह नई टीम अहम भूमिका निभाएगी.

इसे भी पढ़ें: कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन