नक्सलियों की कुत्सित करतूत, पति को मारी गोली, महीनों किया महिला से गैंग रेप

औरंगाबाद : जिले में नक्सलियों द्वारा एक शर्मनाक वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस की जानकारी की माने तो नक्सलियों ने एक लकड़हारे की पत्नी से एक महीने तक गैंगरेप किया है. नक्सलियों ने इसका विरोध करने पर पीड़िता के पति को एके-47 से भून डाला. पीड़िता […]
औरंगाबाद : जिले में नक्सलियों द्वारा एक शर्मनाक वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस की जानकारी की माने तो नक्सलियों ने एक लकड़हारे की पत्नी से एक महीने तक गैंगरेप किया है. नक्सलियों ने इसका विरोध करने पर पीड़िता के पति को एके-47 से भून डाला. पीड़िता ने नक्सलियों पर गंभीर और घिनौने आरोप लगाये हैं. नक्सलियों ने पीड़िता के पति अवधेश सिंह भोक्ता की हत्या कारण पुलिस की मुखबिरी बताया है. वहीं पुलिस नक्सलियों के इस आरोप को घटिया राजनीति बता रही है. घटना बीती रात की बतायी जा रही है.
लकड़हारे की हत्या
जानकारी के मुताबिक मदनपुर थाना के कोयल नहर के पास रहने वाले बिगहा गांव की है. जहां नक्सलियों ने बीती रात चिलमी गांव निवासी लकड़हारे अवधेश सिंह भोक्ता की हत्या कर दी .हत्या के बाद नक्सलियों ने वहां परचा छोड़ा, जिसमें भोक्ता के पुलिस मुखबीर होने की बात कही गयी थी. जंगल में लकड़ी काटकर अपना जीवन यापन करने वाले अवधेश भोक्ता के घर अचानक नक्सली पहुंचे और उसकी पिटाई की उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
भोक्ता की पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप
भोक्ता की पत्नी की माने तो जबरन उसके साथ महीनों तक नक्सलियों ने गैंग रेप किया. जब उसके पति ने उसका विरोध किया तो उसे मुखबिर बताकर हत्या कर दी. शुक्रवार को मृतक की पत्नी ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया. इस खुलासे के बाद पुलिस नक्सलियों की तलाश में जुट गयी है. वहीं एसपी का कहना है कि नक्सली बेवजह बेकसूर लोगों की हत्या कर रहे हैं. मृतक से किसी प्रकार का संबंध पुलिस का नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




