810 ग्राम पंचायतें परफाॅर्मर श्रेणी में शामिल हुईं

Updated at : 10 Apr 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
810 ग्राम पंचायतें परफाॅर्मर श्रेणी में शामिल हुईं

बिहार की 810 ग्राम पंचायतों ने विकास आधारित नौ थीम पर बेहतर प्रदर्शन किया है. इसको लेकर उनको परफाॅर्मर की श्रेणी में रखा गया है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार की 810 ग्राम पंचायतों ने विकास आधारित नौ थीम पर बेहतर प्रदर्शन किया है. इसको लेकर उनको परफाॅर्मर की श्रेणी में रखा गया है. पंचायती राज मंत्रालय द्वारा पहली बार जारी 2022 -23 के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक बेसलाइन रिपोर्ट में इसको शामिल किया गया है. इस रिपोर्ट में बिहार की 810 ग्राम पंचायतों को परफाॅर्मर श्रेणी में स्थान मिला है. यह सूचकांक स्थानीयकृत एसडीजी (एलएसडीजी) के नौ विषयों में पंचायतों के प्रदर्शन के आधार निर्धारित किया गया है. पंचायत में गरीबी मुक्त और बेहतर आजीविका, स्वस्थ पंचायत, बाल-अनुकूल पंचायत, जल-पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाली पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायसंगत और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत और महिला-अनुकूल पंचायत शामिल हैं. ये विषय वैश्विक लक्ष्यों को ग्रामीण वास्तविकताओं के साथ जोड़ते हैं. स्थानीय सरकारों को समग्र विकास के लिए अपनी नीति निर्धारित करने में इससे मदद मिलती है. सूचकांक के अनुसार शीर्ष पांच ग्राम पंचायतें ग्राम पंचायतप्रखंडजिला पुनहडा मखदुमपुर जहानाबाद जजुआर मिडिल कटरामुजफ्फरपुर राजा रामपुर सरैया मुजफ्फरपुर उत्तर सेरथू काको जहानाबाद रामगढ़वा मोतिहारीपूर्वी चंपारण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन