ePaper

मुजफ्फरपुर में पति को पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, पढ़ें

Updated at : 04 Jun 2016 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में पति को पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, पढ़ें

मुजफ्फरपुर : एक पति को अवैध संबंधों का विरोध करना भारी पड़ा. शहर के नगर थाना के केदारनाथ रोड निवासी रवि कुमार की पत्नी नेअपनेप्रेमी के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया. इतना ही नहीं घायल अवस्था में ही उसके गले से चेन छीनकर वहां से भी फरार हो गयी. स्थानीय लोगों ने […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एक पति को अवैध संबंधों का विरोध करना भारी पड़ा. शहर के नगर थाना के केदारनाथ रोड निवासी रवि कुमार की पत्नी नेअपनेप्रेमी के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया. इतना ही नहीं घायल अवस्था में ही उसके गले से चेन छीनकर वहां से भी फरार हो गयी. स्थानीय लोगों ने रवि को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया. बाद में रवि ने नगर थाने में इस मामले की लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रेमी और पत्नी ने की पिटाई

हालांकि शहर में इस घटना की चर्चा जोरों पर है कि कैसे एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई करवायी और फरार हो गयी. केदारनाथ रोड निवासी रवि कुमार ने नगर थाने में जो शिकायत की है उसके मुताबिक उसने प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पत्नी का सुजीत कुमार सिंह ना के एक व्यक्ति से अवैध संबंध है. इसकी भनक लगने के बाद उसने इसका विरोध किया तो पत्नी और प्रेमी सुशील कुमार सिंह ने मिलकर उसे लोहे के रॉड, लाठी और डंडे से पिटाई की. उसे इतना उनलोगों ने पिटा की वह गिर गया. उसके बाद पतनी ने गले से 27 हजार का चेन छीना और फरार हो गयी.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

रवि कुमार के मुताबिक उन्हें स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार है. पुलिस ने पूरा मामला दर्ज कर लिया है. रवि की शिकायत पर पुलिस उसकी पत्नी की गिरफ्तारी और सुजीत कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिये प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन