राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव, सभी 12 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 1:54 AM
पटना: राज्यसभा और विधान परिषद के चुनाव में सभी 12 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं. इनमें राज्यसभा के लिए पांच और विधान परिषद के लिए सात उम्मीदवार शामिल हैं. शुक्रवार की दोपहर तीन बजे नाम वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद बिहार विधानसभा सचिवालय ने राज्यसभा के लिए राजद के मीसा भारती व […]
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट राम जेठमलानी प्रमाणपत्र लेने पटना नहीं आये. उनका प्रमाणपत्र राजद विधायक भोला प्रसाद यादव ने प्राप्त किया. नवनिर्वाचित सदस्यों ने प्रमाणपत्र लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में जाकर स्पीकर विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की. इस मौके पर राजद, जदयू, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में जम कर नारेबाजी की. समर्थक की भीड़ के कारण विधानसभा के मुख्य द्वार पर भारी भीड़ जमा हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










