पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के दोषियों को बख्शेंगे नहीं : CM नीतीश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2016 7:47 PM
लखनऊ : बिहारकेसीवान में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार राजदेव रंजन की सरेआम गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेरविवारको कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार में हाल में जो हो रहा है, वह दुखदायी है. मैं जनता को […]
लखनऊ : बिहारकेसीवान में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार राजदेव रंजन की सरेआम गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेरविवारको कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार में हाल में जो हो रहा है, वह दुखदायी है. मैं जनता को आश्वासन देता हूं कि जो भी दोषी होगा, बख्शा नहीं जाएगा.
वरिष्ठ पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या की निंदा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि मामले की तेजी से जांच की जाएगी और बिहार पुलिस दोषी को बख्शेगी नहीं. पत्रकारों के स्थानीय संगठनों ने भी नीतीश से मुलाकात कर राजदेव के हत्यारों को सजा दिलाने संबंधी ज्ञापन सौंपे. नीतीश ने शहर के पत्रकारों को आश्वासन दिया कि सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन के हत्यारों को बिहार सरकार हर हाल में दंडित करेगी.
राजदेव की शुक्रवार को सीवान में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस सिलसिले में तीन संदिग्ध पकड़े हैं. खबर है कि गिरफ्तार एक संदिग्ध मोहम्मद शहाबुद्दीन का नजदीकी सहयोगी है. सीवान पुलिस का कहना है कि जो गिरफ्तार हुए हैं, उनके शहाबुद्दीन से नजदीकी संबंध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










