ePaper

बिहार में जल्द आएंगी 80 और नई पिंक बसें! दो माह में 33 हजार महिलाओं ने किया सफर

Updated at : 16 Jul 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
patna pink bus| 80 more new pink buses will soon come to Bihar! 33 thousand women travelled in two months

patna pink bus (File)

Pink Bus In Bihar: बिहार में पिंक बस सेवा महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. दो महीने में 33 हजार से ज्यादा महिलाओं ने इसका सफर किया, जिसमें पटना प्रमंडल सबसे आगे रहा. सरकार 80 नई पिंक बसें लाने की तैयारी में है, जिनमें सुरक्षा और सुविधाओं के खास इंतजाम होंगे.

विज्ञापन

Pink Bus In Bihar: बिहार में पिंक बस सेवा आधी आबादी के बीच तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है. पिछले दो माह में पिंक बस में सफर करने वाली महिलाओं की संख्या में छह गुना बढ़ोत्तरी हुई है. मई 2025 में जहां करीब पांच हजार महिलाओं ने पिंक बस में सफर किया. वहीं, जून में यह आकंड़ा बढ़कर 28 हजार से अधिक हो गया. इन दो महीनों में प्रदेश की 33 हजार से अधिक महिलाओं ने पिंक बस में सफर किया है. जिसमें पटना प्रमंडल में 21 हजार से अधिक महिला यात्रियों के साथ सबसे अधिक है.

लगातार बढ़ रही है महिला यात्रियों की संख्या

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अनुसार, भागलपुर, पूर्णिया, गया और दरभंगा प्रमंडल में दो महीने में सात हजार से अधिक कामकाजी महिलाओं और छात्राओं ने पिंक बस में सफर किया. इनकी संख्या हर महीने बढ़ रही है.

80 और पिंक बस की तैयारी

सूबे में महिलाओं के लिए 20 सीएनजी पिंक बसें चलाई जा रही हैं, जिनमें आठ बसें पटना, चार मुजफ्फरपुर, दो-दो भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में संचालित हो रही हैं.निगम सभी जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए 80 और पिंक बसों के परिचालन की तैयारी कर रहा है, जिनमें से 35 बसें पटना में चलेंगी. ये बसें अगस्त महीने के अंत तक राज्य में पहुंच जायेगी. इनके संचालन के लिए दो चरणों में महिला चालकों को आवासीय प्रशिक्षण देने की योजना है.

पिंक बस में सुविधाएं

पिंक बसों में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, मेडिसीन किट की व्यवस्था रहेगी. इनमें पहले से ही पैनिक बटन, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, चार्जिंग पॉइंट, महिला संवाहक की व्यवस्था मौजूद है. पिंक बस पास बनवाने के लिए निगम जल्द ही राजधानी के सभी कॉलेजों में कैंप लगाया जायेगा.

Also Read: बिहार में 4000 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, पटना की बेटी को मिला 12 लाख का पैकेज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन