बिहार में 4000 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, पटना की बेटी को मिला 12 लाख का पैकेज

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Jul 2025 6:41 PM

विज्ञापन

पटना ज्ञान भवन की तस्वीर

Bihar Job News: पटना में श्रम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में हजारों युवाओं को नौकरी का मौका मिला. देशभर की 40 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 4000 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया. वहीं, पटना के अर्चना और रेहान को दुबई की कंपनी में 12 लाख के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली.

विज्ञापन

Bihar Job News: पटना के ज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित श्रम संसाधन विभाग के एक दिवसीय रोजगार मेले में बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात मिली. रोजगार मेले का उद्घाटन श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह और नीति आयोग के नवीन कुमार ने किया. इस मौके पर देशभर की 40 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया और युवाओं के हुनर को परखकर मौके पर ही नौकरी के प्रस्ताव दिए.

4000 युवाओं मिला ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर

रोजगार मेले में आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, रिटेल और सर्विस सेक्टर की कंपनियों ने शिरकत की. इसमें लगभग 4000 युवाओं का चयन हुआ जिन्हें ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर मिला. पटना की अर्चना और रेहान को दुबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी ने सालाना 12 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी का ऑफर दिया, जिससे युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

अर्चना और रेहान ने कहा कि पटना में लगे इस रोजगार मेले ने उनकी जिंदगी बदल दी. दोनों का कहना था कि अब उन्हें दुनिया में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा.

बिहार में जल्द बनेगा स्किल विश्वविद्यालय

श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मौके पर ऐलान किया कि बिहार में जल्द ही स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी. उन्होंने कहा, “यह विश्वविद्यालय युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देगा. बिहार देश का तीसरा राज्य होगा जहां स्किल विश्वविद्यालय खुलेगा.”

अगले पांच साल में 1 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में 1 करोड़ रोजगार देने का है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले पांच वर्षों में हर घर से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार या नौकरी से जोड़ा जाएगा. यह रोजगार मेला न सिर्फ युवाओं के लिए अवसरों का मंच बना, बल्कि यह संकेत भी दिया कि बिहार अब रोजगार और कौशल विकास के नए युग में कदम रख चुका है.

Also Read:  बिहार के इन 8 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन