PM से मिले मांझी, गया हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सूबे के ताजा हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जीतन राम मांझी दिल्ली दौरे पर हैं और उन्होंने पीएम से मुलाकात कर बिहार की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई को रोड रेज केस की जांच […]
पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सूबे के ताजा हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जीतन राम मांझी दिल्ली दौरे पर हैं और उन्होंने पीएम से मुलाकात कर बिहार की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई को रोड रेज केस की जांच करनी चाहिए. बताया जा रहा है कि मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार में विधि व्यवस्था के अलावा और भी कई विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की.
Former Bihar chief minister Jitan Ram Manjhi says 'CBI must investigate the Bihar #Roadrage case' pic.twitter.com/N7Y1ySWm8U
— ANI (@ANI) May 12, 2016
गौरतलब हो कि गया में एमएलसी के पुत्र रॉकी यादव द्वारा ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद गया के व्यवसायी पुत्र आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के काफी देर बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया था और अभी भी एमएलसी मनोरमा देवी फरार बतायी जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




