ePaper

बिहार पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 62.5 % मतदान, एक की मौत, मधेपुरा में DM व SP के वाहन पर हमला

Updated at : 06 May 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 62.5 % मतदान, एक की मौत, मधेपुरा में DM व SP के वाहन पर हमला

पटना : बिहार में पंचायत चुनावों के चौथे चरण में आज 62.5 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं गोलीबारी में एक व्यक्ति के मारे जाने और मधेपुरा के डीएम और एसपी के वाहन पर हमले की भी खबर है. राज्य चुनाव आयुक्त (एसइसी) एके चौहान ने संवाददाताओं को बताया, आयोग को चौथे चरण के पंचायत चुनावों में […]

विज्ञापन
पटना : बिहार में पंचायत चुनावों के चौथे चरण में आज 62.5 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं गोलीबारी में एक व्यक्ति के मारे जाने और मधेपुरा के डीएम और एसपी के वाहन पर हमले की भी खबर है. राज्य चुनाव आयुक्त (एसइसी) एके चौहान ने संवाददाताओं को बताया, आयोग को चौथे चरण के पंचायत चुनावों में 62.5 प्रतिशत मतदान की सूचना मिली है. कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण रहा.

आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन के साथ चौहान ने बताया कि आयोग को चौथे चरण में 62.5 प्रतिशत मतदान की सूचना मिली है जो कि 2011 में पंचायत चुनावों के चौथे चरण के मतदान से 1.5 प्रतिशत अधिक है. चौहान ने कहा कि मधेपुरा के डीएम और एसपी के वाहन पर जिले के रतवारा थाना अंतर्गत मुरौत गांव में मतदान केंद्र संख्या- 76 पर हमला कर दिया गया.

अपने परिजनों की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के एक समूह ने वाहन पर हमला कर दिया जिससे उसके सामने का सीसा टूट गया. एसइसी ने बताया कि वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के भड़वास गांव में मतदान केंद्र 281 से 300 मीटर की दूरी पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. साथ ही कहा कि मतदान में कोई बाधा नहीं आयी. पुलिस गोलीबारी के कारणों की पड़ताल कर रही है.

एसइसी ने बताया कि किशनगंज जिले के कामती में मतदान केंद्र 205-206 पर एक पुलिसकर्मी की हृद्याघात से मौत हो गयी. उन्हें उपचार के लिए निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी.

05 : 35 PM : दरभंगा में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान, बेनीपुर से 13 लोग पुलिस हिरासत में, बूथ पर गड़बड़ी फैलाने का आरोप.

05 : 30 PM :समस्तीपुर में दलसिंहसराय, रोसड़ा में मतदान के दौरान 20 गिरफ्तार, 9 गाड़ियां जब्त.
02 : 02 PM : पंचायत चुनाव का चौथा चरण, 1 बजे तक 42 फीसदी हुआ मतदान.
01 : 22 PM : वैशाली में पंचायत चुनाव के दौरान के महुआ प्रखंड के बूथ नं. 263, 264 के पास बमबारी,प्रशासन को दी गयी सूचना.

01 : 12 PM :खगड़िया में पंचायत चुनाव के दौरान बेलदौर के बूथ 186 और 187 पर झड़प, पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित.

01 : 01 PM : किशनगंज में बूथ 205 में चुनावी ड्यूटी में लगे होमगार्ड जवान की हर्ट अटैक से मौत.
12 : 01 PM : पंचायत चुनाव का चौथा चरण, 11 बजे तक 33 फीसदी हुआ मतदान,38 जिलों के 61 प्रखंडों में हो रहा मतदान.
11: 30 AM : रोहतास में सूर्यपुरा के करमा में मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच बूथ संख्या 15 पर मारपीट, एक गिरफ्तार.
11: 25 AM : वैशाली में महुआ के भदवास गांव में पंचायत चुनाव के दौरान चली गोली, एक की मौत , एक गंभीर रूप से घायल.
10: 30 AM :सीवान में महाराजगंज के पोखरा बूथ से एक गिरफ्तार, चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश का आरोप.

10: 00 AM : दानापुर में वोटिंग के दौरान चुनाव प्रचार के आरोप में जानीपुर के नगवां से तीन हिरासत में.

09: 50 AM : जमुई में जिला परिषद पद के प्रत्याशी की पिटाई, दबंगों ने की पिटाई, मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों पर आरोप, बूथ संख्या 56 की घटना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन