ePaper

नीतीश के ‘‘संघ मुक्त'''' अपील का NCP ने किया समर्थन

Updated at : 22 Apr 2016 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश के ‘‘संघ मुक्त'''' अपील का NCP ने किया समर्थन

पटना : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने गैर-भाजपा दलों के बीच एकजुटता के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के प्रयास का आज समर्थन किया लेकिन उनके प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार होने के मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की. राकांपा महासचिव तारिक अनवर ने संवाददाताओं से कहा, राकांपा नीतीश कुमार की […]

विज्ञापन

पटना : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने गैर-भाजपा दलों के बीच एकजुटता के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के प्रयास का आज समर्थन किया लेकिन उनके प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार होने के मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की.

राकांपा महासचिव तारिक अनवर ने संवाददाताओं से कहा, राकांपा नीतीश कुमार की संघमुक्त अपील का समर्थन करते हैं. राकांपा ऐसे किसी वैकल्पिक गठबंधन का हिस्सा होगी जो भाजपा और आरएसएस को हरा सके. उन्होंने कहा कि राकांपा उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी ऐसी पार्टी या गठबंधन को समर्थन देने का फार्मूला अपनाएगी जो भाजपा या आरएसएस को हरा सके.

यह पूछे जाने कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होना चाहिए या नहीं, अनवर ने कहा कि यह ‘‘समय से पूर्व” सवाल है और इस मुद्दे पर बात करना उचित नहीं होगा क्योंकि लोकसभा चुनाव अभी तीन साल दूर है.

अनवर ने कहा, ‘‘नेतृत्व के मुद्दे पर फैसला करने के लिए अभी काफी समय है. पहले मोर्चा या गठबंधन बनने दीजिए और उसके बाद ही हम इस पर सोच सकते हैं. लोकतांत्रिक ढांचे में कोई भी किसी नेता को थोप नहीं सकता. इसके बदले नेता का चुनाव आम सहमति से होगा.” इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनिल किशोर झा भी साथ थे.

हालांकि उन्होंने कहा कि कुमार के पास प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी गुण हैं. नीतीश कुमार एक कुशल व्यक्ति हैं जिन्हें काफी अनुभव है. वह कई बार केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहे हैं. अनवर ने इस सवाल को टाल दिया कि राहुल गांधी या कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए बेहतर उम्मीदवार कौन होंगे. उन्होंने कहा कि राकांपा भविष्य के किसी संभावित गठबंधन में कांग्रेस को शामिल किए जाने के पक्ष में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन