दम है तो नीतीश कुमार संघ पर लगा दें प्रतिबंध : गिरिराज सिंह

Updated at : 20 Apr 2016 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
दम है तो नीतीश कुमार संघ पर लगा दें प्रतिबंध : गिरिराज सिंह

पटना / बगहा : बिहार के बगहा में हरिहरनाथ मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को चैलेंज करते हुए कहा कि राज्य में लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस से महागंठबंधन होने के बाद नीतीश कुमार इन दिनों […]

विज्ञापन

पटना / बगहा : बिहार के बगहा में हरिहरनाथ मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को चैलेंज करते हुए कहा कि राज्य में लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस से महागंठबंधन होने के बाद नीतीश कुमार इन दिनों संघ पर हमलावर हो रहे हैं. गिरिराज ने नीतीश के पीएम बनने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने की चाहत में यह भूल रहे हैं कि संघ और बीजेपी के सहारे वह राजनीति में इस मुकाम पर पहुंचे हैं.

लोहिया का दिया हवाला

गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों और समाजवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि कभी राम मनोहर लोहिया भी कांग्रेस मुक्त भारत की चर्चा करते थे. गिरिराज ने वर्तमान में लोहिया के चेलों की स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि आज स्थिति ऐसी आ गयी है कि लोहिया के चेले अब कांग्रेस युक्त भारत की बात कर रहे हैं.

लालू नीतीश रिश्ते पर बोले गिरिराज

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यह कहा कि नीतीश कुमार आज तक किसी के नहीं हुए हैं. नीतीश कुमार एक घोर अवसरवादी नेता हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कभी लालू प्रसाद यादव को दिन रात कोसते थे. अब जब मौका कुर्सी का आया तो इन दिनों लालू की तारीफों के पुल बांधने में लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन