ePaper

कमला आडवाणी के निधन पर राज्यपाल व सीएम नीतीश ने जताया शोक

Updated at : 06 Apr 2016 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
कमला आडवाणी के निधन पर राज्यपाल व सीएम नीतीश ने जताया शोक

पटना: भाजपा केशीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी के निधन परबिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है. बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवंराजदअध्यक्ष लालू प्रसादयादवसमेत अन्य नेताओं ने भी कमला आडवाणी के निधन परगहरीसंवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति […]

विज्ञापन

पटना: भाजपा केशीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी के निधन परबिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है. बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवंराजदअध्यक्ष लालू प्रसादयादवसमेत अन्य नेताओं ने भी कमला आडवाणी के निधन परगहरीसंवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों व प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय सहित भाजपा नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है. सुशील मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि आडवाणी की राजनीतिक सफलता में उनकी धर्मपत्नी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. सक्रिय राजनीति से इत्तर रह कर भी वह श्री आडवाणी की सामाजिक, राजनीतिक यात्र की हमेशा सहयात्री बनी रही. वहीं, मंगल पांडेय ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी के विकास में भी उनकी महती भूमिका रही है . उनके निधन पर पार्टी प्रदेश महामंत्री डाॅ. सूरजनंदन कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख, लाल बाबू प्रसाद, ब्रजेश सिंह रमण, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, राजीव रंजन, अशोक भट्ठ ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है.

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामचंद्र पूर्वे, प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव और प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण अाडवानी की पत्नी कमला अाडवानी के निधन पर शोक प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन