सीएम नीतीश बोले, लोगों की राय पर विचार करके प्रतिबंधित की गयी देसी शराब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2016 9:49 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए बिहार में देसी शराब बनाने, इसकी बिक्री और पीने पर प्रतिबंध लगाया गया है. सीएम नीतीश ने दावा किया कि इस फैसले पर महिलाओं, बच्चों और समाज के अन्य वर्गों में खुशी का माहौल है. पाबंदी पर लोगों […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए बिहार में देसी शराब बनाने, इसकी बिक्री और पीने पर प्रतिबंध लगाया गया है. सीएम नीतीश ने दावा किया कि इस फैसले पर महिलाओं, बच्चों और समाज के अन्य वर्गों में खुशी का माहौल है.

पाबंदी पर लोगों की प्रतिक्रिया से उत्साहित नीतीश ने कहा कि यह एक प्रकार से जनांदोलन बन गया है. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पैतृक स्थल नालंदा जिले के राजगीर में एक समारोह में बोल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन