ePaper

बिहार में पोस्ट मैट्रिक वजीफे में अनियमितताओं की जांच जारी : CM नीतीश

Updated at : 31 Mar 2016 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पोस्ट मैट्रिक वजीफे में अनियमितताओं की जांच जारी : CM नीतीश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य के दलित-आदिवासी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक वजीफे में अनियमितताओं की सतर्कता जांच जारी है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता के एक सवाल पर हस्तक्षेप करते […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य के दलित-आदिवासी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक वजीफे में अनियमितताओं की सतर्कता जांच जारी है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता के एक सवाल पर हस्तक्षेप करते हुए कहा, शिकायतें मिली हैं और बिहार के दलित-आदिवासी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक वजीफे में खामियां पायी गयी हैं.

प्रथम दृष्टया, कुछ गलतियां प्रतीत होती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ही अनियमितताओं की सतर्कता विभाग की जांच चल रही है और जो जिम्मेदार पाए गये, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सीएम नीतीश ने कहा कि अनियमितताओं के प्रशासनिक और आपराधिक पहलुओें दोनों पर विचार करने के बाद जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी.

बिहार से बाहर तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे दलित-आदिवासी छात्रों को वजीफे की रकम अदायगी के मामले में बड़े पैमाने की अनियमितताएं प्रकाश में आयी हैं. दलित-आदिवासी कल्याण विभाग दलित-आदिवासी छात्रों को पोस्ट मैट्रिक वजीफा प्रदान करता है. भाजपा नेता सुशील कुमार ने पिछले साल बिहार में या दूसरे राज्यों में तकनीकी या दीगर उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले दलित-आदिवासी छात्रों को दिए जाने वाले वजीफे में अनियमितता का पर्दाफाश किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन