बिहार विधान परिषद के गेट पर ही भिड़ गये जदयू-कांग्रेस के MLC, कहा- जीभ काट लूंगा

Updated at : 30 Mar 2016 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद के गेट पर ही भिड़ गये जदयू-कांग्रेस के MLC, कहा- जीभ काट लूंगा

पटना : बिहार विधान परिषद सत्र के दौरान बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ दल जदयू व कांग्रेस के दो विधान पार्षद आपस में भिड़ गये. बात बढ़ते-बढ़तेएक-दूसरेको देख लेने एवं जीभ काट लेने तक पहुंच गयी. बादमें मौके पर मौजूद अन्य विधान पार्षदों और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों नेताओं को शांत कराया. दरअसल, विधान परिषद के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधान परिषद सत्र के दौरान बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ दल जदयू व कांग्रेस के दो विधान पार्षद आपस में भिड़ गये. बात बढ़ते-बढ़तेएक-दूसरेको देख लेने एवं जीभ काट लेने तक पहुंच गयी. बादमें मौके पर मौजूद अन्य विधान पार्षदों और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों नेताओं को शांत कराया.

दरअसल, विधान परिषद के गेट पर आज जदयू के विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा और कांग्रेस विधान पार्षद दिलीप चौधरी के बीच विवाद हो गया. विवाद कुछ इस कदर बढ़ा कि राजकिशोरकुशवाहा ने दिलीप चौधरी को जीभ काटने तक की धमकी दे डाली. जानकारी के मुताबिक ये सब तब हुआ जब सदन में गरमा-गरम बहस के बाद दोनों बाहर निकलेऔर गेट तक आते-आते दोनोंनेता आपस में ही उलझ गये.

हालात ऐसेहुए कि जदयूपार्षद राजकिशोर कुशवाहा ने कांग्रेस एमएलसी दिलीप चौधरी को यहां तक धमकी दे दी कि अगर गलत बोला तो जीभ काट लूंगा. इसके साथ ही राजकिशोर ने दिलीप चौधरी को और भी धमकियां दीं. गौर हो कि बिहार में मौजूद सरकार मेंकांग्रेसवजदयू साझा रूप से शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन