बिहार : पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पटना : रानीतालाब थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार मेंपंद्रह वर्षीया किशोरी के अपहरण के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर शव को उसी के दुपट्टे से बांध कर पेड़ में लटका दिया गया. घटना की जानकारी शुक्रवार को दिन मेंग्यारह बजे पुलिस को मिली. मृतका के गरदन पर […]
पटना : रानीतालाब थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार मेंपंद्रह वर्षीया किशोरी के अपहरण के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर शव को उसी के दुपट्टे से बांध कर पेड़ में लटका दिया गया. घटना की जानकारी शुक्रवार को दिन मेंग्यारह बजे पुलिस को मिली. मृतका के गरदन पर खरोंच के निशान पाये गये हैं. फिलहाल पुलिस मामले कीछानबीन में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक किशोरी के माता-पिता गया के खिजरसराय थाना के तेतार दरियापुर गांव निवासी है और यहां एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं. घटना की जानकारी देते हुए किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी होली की दोपहर दो बजे शोच के लिए घर से निकली थी. शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन वह नहीं मिली. शुक्रवार के दिन उसकी लाश मिलने की सूचना पाकर वे घटनास्थल पर पहुंचे. शव को उसी के दुपट्टे से बांध कर नहर के बगल में शीशम के पेड़ से लटका दिया गया था.
घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश के अपने कब्जे में लेकर थाने में ले आयी फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, दानापुर भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला सामूहिक दुष्कर्म का प्रतीत होता है . दुष्कर्म के बाद हत्या कर बदमाशों ने शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया. मृतका के गरदन पर खरोंच के निशान पाये गये हैं. पुलिस भी इससे इनकार नहीं कर रही है. वैसे पुलिस का कहना है कि पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




