पटना में हाइ प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2016 8:16 PM
पटना : पटना पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कंकड़बाग मेन रोड से धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से दो लड़कियों को मुक्त कराया गया है. दोनों पश्चिम बंगाल की लड़कियां है जिसे धीरज ने लेकर आया था. वह दोनों से देह व्यापार का धंधा करा रहा था. सोमवार को […]
पटना : पटना पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कंकड़बाग मेन रोड से धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से दो लड़कियों को मुक्त कराया गया है. दोनों पश्चिम बंगाल की लड़कियां है जिसे धीरज ने लेकर आया था. वह दोनों से देह व्यापार का धंधा करा रहा था. सोमवार को भी वह मेन रोड पर खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था. इस दौरान पुलिस को भनक लग गयी और वह पकड़ा गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजवंशी नगर में एक फ्लैट से एक नाबालिग लड़की को भी मुक्त कराया. इसे भी धीरज के ही एक साथी ने धंधे के लिए फ्लैट में रखा था.
पूछताछ में खजांची रोड, कदम कुआं का रहने वाले धीरज ने बताया कि वह बाहर से लड़कियों को नौकरी के नाम पर बुलाता है और फिर उनसे देह व्यापार कराता है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. 1500-2000 है रेट, फ्लैट का अलग से लेता था पैसा धीरज एक डील का 1500 से 2000 रुपये लेता था. उसने कुछ लोगों से सांठ-गांठ कर रखी है, वह पैसा लेकर फ्लैट की भी व्यवस्था कराता था. इसका अलग से चार्ज लेता था. सैक्स रैकेट संचालित कर धीरज मोटी रकम कमा रहा था और लड़कियां को महीने में वेतन के रुप में पांच से छह हजार रुपये भुगतान करता था. पूछताछ में लड़कियों ने कबूल किया है कि उन्हें नौकरी के नाम पर पश्चिम बंगाल से लाया गया था और यहां डरा-धमका कर धंधा कराया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










