मुंगेर में जमीन विवाद सुलझाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, जनता दरबार में आपसी सहमति से कई मामलों का हुआ निपटारा
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 23 May 2026 3:39 PM
Munger News
Munger News: मुंगेर में जमीन विवाद सुलझाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, जनता दरबार में आपसी सहमति से कई मामलों का हुआ निपटारा
Munger News: बरियारपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट : मुंगेर जिले के बरियारपुर अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में शनिवार को जमीन विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई. अंचल अधिकारी रवि कुमार ने आपसी सहमति के आधार पर तीन मामलों का निष्पादन किया, जबकि पांच नए मामलों में अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई. जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.
जमीन विवाद सुलझाने में प्रशासन की पहल
बरियारपुर अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जमीनी विवादों को आपसी सहमति से सुलझाना था. अंचल अधिकारी रवि कुमार ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया. इससे लोगों को कोर्ट-कचहरी के लंबे चक्कर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है.
तीन मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
जनता दरबार में एकाशी टोला निवासी निरंजन कुमार और प्रताप सिंह के बीच चल रहे जमीन विवाद में सरकारी मापी कराने का निर्देश देते हुए मामला निष्पादित किया गया. वहीं घोरघट निवासी संजीत कुमार और गरीब मंडल के बीच विवाद में आपसी बंटवारे का निर्देश देकर समाधान कराया गया. इसके अलावा नीरपुर निवासी नरेंद्र कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह के बीच भूमि बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद को भी सहमति के आधार पर सुलझा लिया गया.
पांच नए मामलों पर अगली तारीख तय
जनता दरबार में पांच नए मामले भी सामने आए. इनमें हरिणमार निवासी प्रेमचंद पासवान और लोकेश कुमार के बीच जमीन जोतने को लेकर विवाद शामिल था. वहीं कल्याणपुर निवासी रमेश कुमार जायसवाल और अशोक कुमार दास के बीच अतिक्रमण का मामला भी पहुंचा. अन्य मामलों में संबंधित पक्षों को अगली सुनवाई की तारीख देकर दस्तावेज के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया.
लोगों को मिल रही त्वरित राहत
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता दरबार के माध्यम से छोटे-छोटे जमीनी विवादों का समाधान तेजी से हो रहा है. इससे ग्रामीणों को कानूनी प्रक्रिया में समय और पैसे की बचत हो रही है. प्रशासन ने भी लोगों से आपसी समझदारी और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है.
Also Read: Patna News: इबोला वायरस को लेकर राजधानी के अस्पतालों में अलर्ट, गाइडलाइन का इंतजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










