देशभक्ति और संतों के भी विरोधी हुए CM नीतीश : सुशील मोदी
Updated at : 15 Mar 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का अंधविरोध करने की सनक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभक्ति, योग और संतों का भी विरोध कर रहे हैं. दुनिया भर में सकारात्मक जीवन का प्रचार करने वाले श्री श्री रविशंकर ने जब दिल्ली में विश्व […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का अंधविरोध करने की सनक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभक्ति, योग और संतों का भी विरोध कर रहे हैं.
दुनिया भर में सकारात्मक जीवन का प्रचार करने वाले श्री श्री रविशंकर ने जब दिल्ली में विश्व सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया, तब नीतीश कुमार की पार्टी के लोग श्री श्री की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. नीतीश कुमार ने विश्व महोत्सव के लिए यमुना नदी पर पैन्टून ब्रिज बनाने में सेना के सहयोग का विरोध किया, जबकि सेना ने उनके तथाकथित मित्र अरविन्द केजरीवाल वाली दिल्ली सरकार के लिखित अनुरोध पर ब्रिज तैयार किया. जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने श्री श्री रविशंकर को गिरफ्तार करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




