अनंत सिंह को झटका, HC ने खारिज की जमानत याचिका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2016 4:29 PM

विज्ञापन

पटना : मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को आज पटना हाईकोर्ट से झटका लगा है. हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. गौर हो कि 20 अक्टूबर 2015 को एक दोहरे हत्या मामले में बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस […]

विज्ञापन

पटना : मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को आज पटना हाईकोर्ट से झटका लगा है. हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. गौर हो कि 20 अक्टूबर 2015 को एक दोहरे हत्या मामले में बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में अनंत सिंह के भी शामिल होने का आरोप है.

इस मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका परआज पटनाहाईकोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायमूर्ति जितेन्द्र मोहन शर्मा की एकलपीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद यह आदेश पारित किया. निर्दलीयविधायक कई मामलों में फिलहाल जेल में बंद हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोर्ट ने दो अन्य मामलों में अनंत सिंह को जमानत दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन